फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man died after being hit by a DCM

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से युवक की गई जान

Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a DCM
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। सरोजनीनगर में शुक्रवार रात पिपरसंड किसान पथ अंडरपास के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से अभिजीत सिंह (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिपरसंड निवासी अभिजीत सिंह गौरी बाजार में कपड़े की दुकान पर नौकरी करते थे। उनके चाचा श्याम ने बताया कि अभिजीत शुक्रवार रात 9:00 बजे स्कूटी से घर आ रहे थे। किसान पथ के अंडरपास के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने डीसीएम चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिजीत को अस्पताल पहुंचाया और खबर परिजनों को दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर राजदेव प्रजापति ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अभिजीत सिंह के परिवार में पिता धर्मेंद्र और छोटा भाई रोहित है। मां प्रिया की डेढ़ साल पहले गौरी में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed