{"_id":"66f726d231cb6a5a4d0008c4","slug":"a-young-man-crossing-the-road-was-crushed-by-a-vehicle-died-raebareli-news-c-101-1-rai1002-120285-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पार कर रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत
Sat, 28 Sep 2024 03:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेश कुमार फाइल फोटो।
रायबरेली। महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक वाहन समेत फरार हो गया।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कुबना का रहने वाला सुरेश कुमार (35) पुत्र गंगा प्रसाद शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब महराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना गांव के पास सड़क किनारे बने अपने घर से कुबना गांव स्थित अपने दूसरे घर पैदल जा रहा था। इसी बीच सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। सुरेश खेती-बाड़ी करता था। मामले में महराजगंज कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।