{"_id":"69f1226f955489452f00e6cc","slug":"a-young-man-created-a-ruckus-at-his-in-laws-house-and-gave-triple-talaq-to-his-wife-lucknow-news-c-13-lko1070-1712844-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ससुराल पहुंचे युवक ने किया हंगामा, पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ससुराल पहुंचे युवक ने किया हंगामा, पत्नी को दिया तीन तलाक
Wed, 29 Apr 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के वजीरबाग अखाड़ा में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे शादाब ने हंगामा किया। उसने पत्नी सबा को आग लगाने का प्रयास किया और तीन तलाक दे दिया। इसके बाद घर पहुंचकर गृहस्थी में आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि सबा के अनुसार, उन्होंने भाभी के नाम से शादाब को गाड़ी दिलाई थी, जिसे वह बेचना चाहता था। इस पर हुए विवाद के कारण वह कुछ दिनों से मायके में रह रही थीं। 26 अप्रैल की शाम करीब चार बजे शादाब उन्हें लेने मायके पहुंचा। उनके घरवालों ने शादाब से बड़ों को साथ लाने के लिए कहा। इस पर शादाब भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि शादाब ने उन्हें जलाने का प्रयास किया। मायके वालों ने उन्हें बचाया और शादाब को घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसने घर के बाहर खड़े होकर उन्हें तीन तलाक दे दिया। इसके बाद शादाब घर पहुंचा और ससुराल से मिले सामान में तेल डालकर आग लगा दी। वह कीमती सामान लेकर भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 27 अप्रैल को आरोपी शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।