फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man committed suicide after a dispute with his wife

Lucknow News: पत्नी से विवाद पर युवक ने दी जान

Wed, 25 Feb 2026 02:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide after a dispute with his wife
लखनऊ। इंदिरानगर में मानस ग्रीन सिटी निवासी शिक्षा विभाग में बाबू सुमित कुमार (45) ने रविवार को घर में फंदा लगा लिया। उनका पत्नी से विवाद चल रहा था। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सुमित के घरवालों व ससुरालियों के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

इटावा में रहने वाले भाई अमित ने बताया कि सुमित औरैया में तैनात थे। परिवार में पत्नी आरती और बेटी है। आरती बाराबंकी के सरकारी स्कूल में शिक्षिका है। अमित ने बताया कि पति-पत्नी में हमेशा किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। तीन माह पहले आरती बेटी को लेकर मायके चली गई। सुमित ने कई बार उसे फोन किया, लेकिन आरती ने बात नहीं की। इससे वह काफी परेशान था।
विज्ञापन


अमित ने बताया कि रविवार रात सुमित पत्नी से मिलने मुंशीपुलिया स्थित ससुराल गया था। उसने घर चलने के लिए कहा, पर आरती ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि सास गीता, पत्नी और साले ने बेइज्जत कर सुमित को घर से निकाल दिया। आरोप है कि सास ने कहा- आरती व बेटी तुम्हारे साथ नहीं जाएगी, चाहे तुम फंदे से लटककर जान दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहत होकर लौटे सुमित कमरे में चले गए। देर रात परिवार के लोग खाना लेकर गए तो देखा सुमित पंखे से कपड़े के सहारे लटके हैं। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर अमित लखनऊ पहुंचे। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सुमित के घरवालों व ससुरालियों के बीच हाथापाई हुई। आरती ने घर में ताला डाल दिया और घरवालों को अंदर नहीं जाने दिया।

अमित का आरोप है कि आरती और उसके मायके वाले सुमित की संपत्ति हड़पना चाहते है। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजन शिकायत करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed