फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young man and a girl returning from Maha Kumbh on a scooter were crushed by a bus.

Lucknow News: महाकुंभ से स्कूटी से लौट रहे युवक व युवती को बस ने कुचला

Fri, 28 Feb 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
A young man and a girl returning from Maha Kumbh on a scooter were crushed by a bus.
जागृति​। फाइल  फोटो
लखनऊ। महाकुंभ से स्नान कर बुधवार को लौट रहे स्कूटी सवार मयंक (22) व उनकी दोस्त जागृति जायसवाल (23) को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा रायबरेली के भदोखर में हुआ। स्कूटी चला रहे हजरतगंज के नरही निवासी मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। विनयखंड-4 निवासी जागृति को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया था। बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करती थीं। हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के वक्त दोनों ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन


मृतका के भाई विष्णु ने बताया कि मंगलवार सुबह जागृति दोस्तों के साथ महाकुंभ जाने की बात कहकर स्कूटी लेकर घर से निकली थी। बहन के साथ में परिचित मयंक भी थे। बुधवार को बहन लौट रही थी। मयंक स्कूटी चला रहे थे। दोपहर एक बजे रायबरेली के भदोखर में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से दोनों सड़क पर जा गिरे। इसके बाद बस ने उन्हें कुचल दिया। मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल जागृति को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और डेढ़ बजे घरवालों को सूचना दी। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई के एपेक्स ट्राॅमा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इलाज में लापरवाही का आरोप

परिजन जागृति को लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे। आरोप है कि यहां इलाज न मिलने पर वह जागृति को लेकर रात करीब दस बलरामपुर अस्पताल गए। वहां उनकी मौत हो गई। मृतका के पिता प्रदीप कुमार का आरोप है यदि एपेक्स ट्राॅमा सेंटर में इलाज हो जाता तो बेटी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां का रो-रोकर बुरा हाल

बेटी की मौत पर मां कलावती बेसुध हो गईं। किसी तरह से प्रदीप ने उन्हें संभाला। मां ने बताया कि उन्होंने स्कूटी से महाकुंभ जाने के लिए मना किया था। पर बेटी नहीं मानी। अगर बात मान जाती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed