फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A young girl raped in bahreen.

Lucknow: युवती से बहरीन में दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन कराकर किया निकाह, फिर मुंबई में गर्भपात

Mon, 20 May 2024 04:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 20 May 2024 04:23 PM IST
सार

मामले में गुडंबा थाने में आरोपी समेत छह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवक उसे मेडिकल के बहाने मुंबई लाया था जहां उसका गर्भपात करवा दिया।

विज्ञापन
A young girl raped in bahreen.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवती से बहरीन में दुष्कर्म और फिर दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन करा निकाह करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने पर आरोपी युवक सैफुद्दीन उसे मुंबई लेकर आया और एक अस्पताल में गर्भपात करवा दिया। इसके बाद आरोपी कर्नाटक अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक व उसके घरवालों ने प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


किसी तरह युवती गुडंबा अपने भाई के घर पहुंची। दो दिन पहले युवती ने गुडंबा थाने में सैफुद्दीन सहित छह लोगों पर केस दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो युवती ने थाने पर हंगामा भी किया। इसका वीडियो रविवार को वायरल हुआ है।
विज्ञापन


युवती मूलरूप से बहराइच के पयागपुर की रहने वाली है। युवती के अनुसार, वह बहरीन स्थित एक निजी फर्म में काम करती थी, वहां उनकी मुलाकात कर्नाटक निवासी सैफुद्दीन से हुई। आरोपी ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म किया। युवती ने बहरीन में केस दर्ज कराया और सैफुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने शादी करने की बात करते हुए समझौता किया। बहकावे में आकर उसने शिकायत वापस ले ली। इसके बाद सैफुद्दीन और उसके घरवालों ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। इन्कार पर उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। दबाव में आकर युवती ने धर्म परिवर्तन कर निकाह कर लिया।

मेडिकल टेस्ट के बहाने लाया मुंबई
बहरीन में रहने के दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि सैफुद्दीन मेडिकल टेस्ट के बहाने युवती को मुंबई लेकर पहुंचा और चैंबूर के एक अस्पताल में धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी युवती को कर्नाटक अपने घर ले गया। वहां आरोपी व उसके परिजनों ने युवती को प्रताड़ित किया।


मुंबई ट्रांसफर किया जाएगा केस
इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना बहरीन और गर्भपात मुंबई स्थित एक हॉस्पिटल में कराया गया है। शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना मुंबई ट्रांसफर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed