फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman's chain was stolen in Gomti Nagar

Lucknow News: गोमतीनगर में महिला की चेन लूटी

Tue, 24 Jun 2025 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman's chain was stolen in Gomti Nagar
प्रतीकात्मक 
लखनऊ। गोमतीनगर में शुक्रवार रात चिनहट के सतरिख रोड निवासी सरोज लता सिंह की बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। पीड़िता ने शनिवार को गोमतीनगर थाने में लूट की धारा में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरोज के मुताबिक रात 8:45 बजे वह बेटे के साथ स्कूटी से डॉकटर को दांत दिखवाकर घर लौट रही थीं। स्कूटी उनका बेटा चला रहा था। लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और झपट्टा मारकर सरोज की चेन लूट ली। शोर सुनकर जब तक लोग मदद के लिए आते, बदमाश भाग चुके थे। इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश कुमार तिवारी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed