{"_id":"687bfeb2e6f70a3ef90709ef","slug":"a-woman-who-was-cheated-in-front-of-dm-fainted-causing-commotion-lucknow-news-c-13-lko1070-1299367-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डीएम के सामने ठगी की शिकार महिला हुई बेसुध, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डीएम के सामने ठगी की शिकार महिला हुई बेसुध, मचा हड़कंप
विज्ञापन
समाधान शिविर ।
मोहनलालगंज। तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला डीएम के सामने रोते हुए आत्मदाह की बात कहकर बेसुध हो गई।
कानपुर निवासी शालिनी गुप्ता ने आरोप लगाया कि एचके इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोद और विनोद उपाध्याय ने मऊ गांव में फर्जी प्लॉटिंग के जरिए 50 लाख रुपये लेकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई, लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया। डीएम विशाख जी ने मामले में बिल्डर भाइयों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। महिला की तबीयत बिगड़ने पर अफसरों ने उसे संभाला।
लेखपालों पर कार्रवाई, निलंबन और जांच के आदेश
- सिसेंडी के बाबू बाथम की शिकायत पर डीएम ने गलत आख्या देने वाले लेखपाल के खिलाफ जांच के निर्देश दिए।
- दहियर के लेखपाल को न्यायालय से जुड़े प्रकरण में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर तहसील से हटाकर जिला कार्यालय संबद्ध किया गया।
- शिवढरा निवासी रामकुमार की शिकायत पर लेखपाल राजेन्द्र बहादुर को रिपोर्ट में देरी के लिए दोषी मानते हुए हटाया गया और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए। नायब तहसीलदार से खतौनी गड़बड़ी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीपीओ का वेतन रोका, कई फरियादी लौटे मायूस
समाधान दिवस में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं, तहसील सभागार तक पहुंचने से पहले ही कई फरियादियों को रोक दिया गया। प्रथम तल पर स्थित तहसील सभागार तक पहुंचने के पहले ही फरियादियों को काउंटर लगाकर रोक लिया गया और शिकायती पत्र लेकर उन्हें परची पकड़ाकर अपनी बारी का इंतजार करने को कहा, जिससे बड़ी संख्या में फरियादी मायूस होकर लौट गए।
अवैध कब्जा, राशन कार्ड और अन्य मामलों का निस्तारण
चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत पर डीएम ने कब्जा हटाने का आदेश दिया। अतिक्रमण हटाने से प्रभावित पटरी दुकानदारों को फल विक्रेताओं के लिए जगह देने के निर्देश ईओ को दिए गए।
समाधान दिवस में 366 मामलों में 95 का मौके पर निस्तारण हुआ। 8 महिलाओं को नए राशन कार्ड और 10 को संशोधित राशन कार्ड दिए गए। कई आवेदकों को खतौनी की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई गई। बैठक में सीडीओ अजय जैन, एडीएम ट्रांस गोमती राकेश सिंह, डीडीओ अजीत सिंह, एसडीएम अंकित शुक्ला समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दो साल से प्लॉट के लिए भटक रही महिला, न कब्जा मिला न हल
बख्शी का तालाब में समाधान दिवस में पहुंचीं अन्नपूर्णा ने शिकायत की कि मामपुर बाना गांव में 2100 वर्गफीट जमीन खरीदी थी, लेकिन प्लॉट पर अब तक कब्जा नहीं मिल पाया है। उन्होंने जहां प्लॉट खरीदा, उसके चारों ओर एक कंपनी ने जमीन खरीद ली, जिसने प्रॉपर्टी डीलर से दबाव बनवाकर प्लॉट बदलवा दिया, फिर हाईटेंशन लाइन के नीचे जमीन दे दी। दो साल से लाइन शिफ्ट होने का सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
सरोजनीनगर में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण की शिकायतें
सरोजनीनगर में एडीएम (सीएस) ज्योति गौतम की अध्यक्षता में समाधान दिवस के दौरान राम जियावन ने शिकायत की कि ग्राम प्रधान और सचिव ने उनके निजी प्लॉट पर जबरन सड़क बनवा दी। पीड़ित ने कार्रवाई और रिकवरी की मांग की। कई अन्य लोगों ने भी अवैध कब्जे और भूमि चिन्हांकन न होने की शिकायतें दर्ज कराईं।
पांच तहसीलों में 664 में से 143 मामलों का हुआ निस्तारण
सदर, मलिहाबाद, बीकेटी, मोहनलालगंज और सरोजनीनगर तहसीलों में कुल 664 शिकायतें आईं, जिनमें से 143 का मौके पर निस्तारण हुआ।