फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman was robbed near the ACP office

Lucknow News: एसीपी कार्यालय के पास महिला से टप्पेबाजी

Sun, 30 Nov 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 30 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
A woman was robbed near the ACP office
पीड़ित सुशीला।
लखनऊ। दुबग्गा में एसीपी कार्यालय के पास शनिवार को महिला को ढाई लाख रुपये की गड्डी का झांसा देकर दो टप्पेबाज सोने की बाली व लॉकेट उड़ा ले गए। सैंथा निवासी सुशीला के अनुसार अपराह्न करीब तीन बजे जब वह अस्पताल जा रही थीं, तभी दो युवक रास्ते में मिले और बातचीत के दौरान उन्होंने ढाई लाख रुपयों की गड्डी दिखाकर उन्हें भ्रमित कर दिया। इसी दौरान युवकों ने उनकी सोने की बाली, लॉकेट और दो सौ रुपये नकद लेकर भाग निकले। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि मौके का निरीक्षण कर पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed