{"_id":"67287bdf74393f480f074778","slug":"a-woman-tried-to-self-immolate-on-vidhansabha-marg-in-lucknow-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, थाने ले जाकर हो रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, थाने ले जाकर हो रही पूछताछ
Mon, 04 Nov 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर गाजियाबाद की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, आत्मदाह निरोधी दस्ते ने उसे तत्परता से बचा लिया। महिला ने जमीन के विवाद के समाधान के लिए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
महिला को आत्मदाह से रोका गया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के विधानसभा मार्ग पर गाजियाबाद से आई एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पहले ही रोक लिया और पूछताछ के लिए थाने लेकर चले गए।
विज्ञापन
सोमवार को लगभग 11:25 बजे थाना क्षेत्र हजरतगंज के विधान सभा मार्ग पर गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। उसने ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर आत्मदाह की कोशिश की लेकिन घटनास्थल पर मौजूद आत्मदाह निरोधी दस्ते ने तत्परता से कार्य करते हुए उसे समय पर बचा लिया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने की बात का सरकार ने किया खंडन, कहा- ये निराधार और भ्रामक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पचास से कम छात्र संख्या वाले स्कूल बंदी की बात पर गरमाई प्रदेश की सियासत, मायावती-प्रियंका हुईं हमलावर
प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली कि गांव में पुश्तैनी जमीन पर अन्य ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसके समाधान हेतु उसने विधानसभा के सामने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन