फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman suffering from diarrhea died in Jankipuram

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया पीड़ित रही महिला की मौत

Wed, 03 Sep 2025 02:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
A woman suffering from diarrhea died in Jankipuram
हमीदा।
लखनऊ। जानकीपुरम इलाके की रहने वाली डायरिया पीड़ित महिला की सोमवार देर रात मौत हो गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि महिला डायरिया से उबर चुकी थी। वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त थी, जिससे उसकी मौत हुई है। तीसरी मौत के बाद इलाके में फिर से दहशत बढ़ गई है। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-7 निवासी अलाउद्दीन की पत्नी हमीदा (56) को उल्टी-दस्त की शिकायत पर 19 अगस्त की सुबह जानकीपुरम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने बीपी समेत अन्य समस्याएं बढ़ने पर हमीदा को उसी दिन बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हमीदा के बेटे मो. अमीर ने बताया कि 19 अगस्त से बलरामपुर अस्पताल में डायरिया का इलाज चल रहा था। खून में संक्रमण होने से इलाज के दौरान ही किडनी पर भी असर आ गया। डॉक्टरों ने इलाज जारी रखा। सोमवार देर रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद डेथ ऑडिट कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार महिला की मौत किडनी में संक्रमण की वजह से हुई है। बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि महिला डायरिया से ठीक हो चुकी थी। अस्पताल में किडनी में संक्रमण का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

हमीदा।

हमीदा।

हमीदा।

हमीदा।

हमीदा।

हमीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed