फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman stole a chain in the Dhanteras crowd

Lucknow News: धनतेरस की भीड़ में महिला ने पार कर दी चेन

Sat, 01 Nov 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
A woman stole a chain in the Dhanteras crowd
लखनऊ। आशियाना क्षेत्र में धनतेरस की भीड़ का फायदा उठाकर नकाबपोश महिला ने दुकान से दो लाख रुपये की सोने की चेन चोरी कर ली। वारदात दो सप्ताह पहले हुई थी। दुकान में माल के मिलान के दौरान चोरी का पता चला।
विज्ञापन

कृतिका ज्वैलर्स के व्यापारी पीयूष राज ने बताया कि धनतेरस के दिन दुकान पर भीड़ थी। इसी दौरान अज्ञात महिला 17.240 ग्राम की सोने की चेन लेकर निकल गई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी करतूत कैद हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि त्योहार बीतने के बाद माल का मिलान किया गया तो एक चेन कम निकली। फुटेज खंगालने पर चोरी का पता चला। आशियाना पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर जेसीपी से शिकायत की। इसके बाद बृहस्पतिवार रात केस दर्ज किया गया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed