{"_id":"5e9dc33a8ebc3ed59f72fad0","slug":"a-woman-set-herself-on-fire-with-two-sons-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों के साथ महिला ने किया आत्मदाह, घरेलू कलह बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूमों के साथ महिला ने किया आत्मदाह, घरेलू कलह बताई जा रही वजह
Mon, 20 Apr 2020 09:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, महोली (सीतापुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, महोली (सीतापुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ सोमवार को आत्मदाह कर लिया। हादसे में मां और बेटों सहित तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परिजन खेत पर काम कर रहे थे। घटना के पीछे घरेलू कलह वजह मानी जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर ग्रंट गांव निवासी सुंदरलाल अपने भाई चंद्रिका, दो साले अशोक व छोटू के साथ सोमवार दोपहर खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इस बीच उसकी पत्नी रजनी (30), डेढ़ साल का बेटा प्रवेश व चार माह का पुत्र विकास घर में थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे अचानक सुंदरलाल के घर में धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। यह देख कर फौरन गांव और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो सुंदरलाल की पत्नी रजनी पुत्र प्रवेश व विकास आग से झुलस कर मृत हो चुके थे। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर सीओ सदर महेंद्र सिंह व कोतवाल राजेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
घटना को लेकर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सहादत नगर गांव से पहुंचे मृतका के पिता जानकी प्रसाद ने कोई आरोप नहीं लगाया है। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है। कोतवाल का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।