फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman raped by a man, case filed in Madiyaon thana kshetra in lucknow.

लखनऊ: युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, परिजनों ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Sat, 23 Sep 2023 01:52 PM IST
ishwar ashish सैयद सगीर अब्बास, अमर उजाला, लखनऊ
सैयद सगीर अब्बास, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Sep 2023 01:52 PM IST
सार

युवती ने ही युवक को प्राइवेट बीमा कंपनी में काम दिलाया था। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म किया गया। मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

विज्ञापन
A woman raped by a man, case filed in Madiyaon thana kshetra in lucknow.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइवेट बीमा कंपनी में काम करने वाली एक युवती से दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। युवती ने ही आरोपी को अपनी कंपनी में नौकरी दिलाई थी। मामले में 20 सितंबर को युवती ने आरोपी वसीउल्ला, उसकी मां और बहन के खिलाफ मड़ियांव थाने में केस दर्ज कराया है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


युवती के अनुसार, वर्ष 2017 में सोशल मीडिया के जरिये मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी वसीउल्ला से दोस्ती हुई थी। बातचीत होने के बाद युवती ने उसे अपने दफ्तर में नौकरी दिला दी थी। युवती का आरोप है कि कोविड के चलते वसीउल्ला ने अपने घर के पास एक कमरा किराये पर लिया और वहीं से साथ मिलकर काम करने की बात रखी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नव्य अयोध्या: राम की पैड़ी की तर्ज पर बनेगी चार किलोमीटर लंबी नहर, आईआईटी रुड़की बना रही महायोजना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा की बैठक: 2019 में हारी हुई सीटों पर जीत के लिए बनी रणनीति, इस बार मैनपुरी व रायबरेली भी निशाने पर


एक दिन वसीउल्ला ने कमरे में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर युवती ने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया। इसके बाद छह साल तक शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। इस बीच युवती ने दूसरी जगह नौकरी जॉइन कर ली।

युवती का आरोप है कि शादी की बात पर आरोपी हर दफा टाल जाता था। बीते 12 जून को आरोपी ने शादी के बहाने से युवती को गोमतीनगर एक होटल में बुलाया और गंदा काम किया। इसके बाद अचानक आरोपी ने दूरी बना ली। छानबीन करने पर पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने किसी दूसरी युवती को फंसा लिया है।

युवती 18 सितंबर को आरोपी के घर पहुंची और सारी बात वसीउल्ला की मां यासमीन बानो और बहन हीना कौसर को बताई। आरोप है कि उन लोगों ने पहले मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला। विरोध पर पिटाई कर उसे भगा दिया। अगले दिन आरोपी अपनी मां के साथ युवती के घर पहुंचा और किसी से शिकायत न करने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed