फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman puts a serious charges against a police man in Lucknow.

Lucknow News: कार का चालान करने पर भड़की महिला, चौकी इंचार्ज पर लगाए गंभीर आरोप, जांच का आदेश

Mon, 22 Aug 2022 03:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Aug 2022 03:20 PM IST
सार

सड़क पर कार खड़ी करने पर पुलिस ने चालान कर दिया तो महिला ने पुलिसकर्मी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। मामले में जांच का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
A woman puts a serious charges against a police man in Lucknow.
महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए आरोप। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास अवैध पार्किंग करने पर चौकी इंचार्ज ने महिला की कार का चालान कर दिया जिस पर महिला ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।  महिला का कहना है कि दारोगा ने मुझसे अभद्रता की और लात मार कर कार का साइड मिरर तोड़ दिया। मैं कुछ देर के लिए कार खड़ी करके अपने रिश्तेदार के घर खाना देने गई थी। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी मवैया के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चौकी इंचार्ज मवैया प्रमोद कुमार रविवार रात पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। उन्हें दुर्गापुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक सफेद रंग की कार अवैध पार्किंग में मिली। जिस पर उन्होंने कार की तस्वीर लेने के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान वह महिला आ गई और चौकी प्रभारी पर अभद्रता करने और लात मारकर गाड़ी का साइड मिरर तोड़ देने का आरोप लगाया और हंगामा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। डीसीपी सेंट्रल ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच का आदेश दिया है।

पुलिस से पूछताछ में महिला ने अपना नाम हिना खान बताया। उसने बताया कि वह पुराने लखनऊ की रहने वाली है। उसके पति सादिक अली अधिवक्ता हैं। वह मवैया स्थित अपने परिजनों के घर आई थी और सड़क पर कार खड़ी कर चली गई थी और जब वापस आई तो पुलिसकर्मी ने अभद्रता की और गाड़ी का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed