फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman kills her husband in Farrukhabad.

देवर संग रंगरेलियां मना रही पत्नी ने पति को दी मौत!

Sat, 08 Nov 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद) Updated Sat, 08 Nov 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
A woman kills her husband in Farrukhabad.

चचेरे देवर संग आपत्तिजनक स्थित में पकड़ी गई महिला ने पति को मौत के घाट उतार दिया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने महिला व उसके प्रेमी देवर को धर दबोचा।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के ताऊ ने महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तरा निवासी हाकिम सिंह उर्फ ब्रजेश (30) के पास करीब 10 बीघा खेत है। रोज की तरह  शुक्रवार रात भी हाकिम सिंह खेत की रखवाली करने चला गया। उसकी पत्नी दिव्या तीनों बच्चों के साथ घर पर थी।
विज्ञापन


रात करीब 11 बजे हाकिम सिंह किसी जरूरत से वापस घर लौट आया। घर का दरवाजा खोला तो अंदर उसकी पत्नी दिव्या देवी चचेरे देवर अनंतराम राजपूत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली। यह देख हाकिम सिंह ने विरोध किया। इसी बात को लेकर आनंतराम से विवाद होने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

की कीटनाशक पिलाने की कोशिश

A woman kills her husband in Farrukhabad.

इस बीच उसकी पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी अनंतराम ने हाकिम सिंह को पकड़ लिया और उसे जबरन कीटनाशक दवा पिलाने की कोशिश की। हाकिम सिंह ने झटका देकर कीटनाशक की शीशी तोड़ दी।

इस पर दोनों ने मिल कर दुपट्टे से हाकिम का गला कस कर हत्या कर दी। गला कसने के दौरान निकली चीख पुकार सुन पास पड़ोस के लोग मौके पर आ गए। तब तक हाकिम दम तोड़ चुका था।

पड़ोसियों ने छत के रास्ते भाग रहे अनंतराम और दिव्या को धर दबोचा। मामले की सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद योगेश कुमार और कोतवाल एसएस जाफरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

घटना की जांच पड़ताल के बाद मृतक की पत्नी और इसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में मिलीं आपित्तजनक चीजें

A woman kills her husband in Farrukhabad.

जांच पड़ताल के दौरान कमरे से दवाएं एवं अन्य कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई हैं। मृतक के ताऊ महावीर की तहरीर पर पुलिस ने अनंतराम और दिव्या के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ ने बताया कि अनंतराम के दिव्या से अवैध संबंध थे। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर हाकिम ने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed