{"_id":"5ff4120c8ebc3e40a307a999","slug":"a-woman-killed-her-son-in-law-in-bachhravan-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में मारपीट कर रहे दामाद की सास ने की हत्या, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में मारपीट कर रहे दामाद की सास ने की हत्या, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Tue, 05 Jan 2021 12:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
आरोपी महिला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में धुत होकर घर पहुंचे दामाद को मारपीट के दौरान सास ने जोरदार धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पासीटूसी गांव में बीती रात गांव की रहने वाली धन्नो (52) पत्नी चंदू का अपने घर में ही रहने वाले दामाद अजय (35) पुत्र रमेश पासी निवासी सरैया थाना गुरबक्श गंज से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान धन्नो ने दामाद अजय को धक्का दे दिया जिससे उसका सिर घर की दीवार से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने से अजय की मौत हो गई। मृतक अजय की पत्नी श्रीमती ने बताया कि अजय शराब और जुंए का आदी था और आए दिन घर में मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
सोमवार रात लगभग 9:00 बजे वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने लगा। उसने अपनी सास धन्नो पर भी हाथ उठा दिया। इसी बीच धन्नो ने उसे जोरदार धक्का दिया, जिससे वह दीवार से टकरा गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना जब बछरावां पुलिस को मिली तो आनन-फानन गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दामाद की हत्या करने वाली कातिल सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अजय के दो बेटे अभिषेक, आकाश व एक बेटी नैना है।