{"_id":"6458b5501f63c0ad1a03dde3","slug":"a-woman-got-injured-during-chain-snatching-in-madiyaon-in-lucknow-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में चेन लुटेरे बेखौफ: लूट के दौरान छीनाझपटी में चलती बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में चेन लुटेरे बेखौफ: लूट के दौरान छीनाझपटी में चलती बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल
Mon, 08 May 2023 02:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 08 May 2023 02:10 PM IST
सार
पांच मई को अलीगंज में पर्स लूटने की कोशिश में मां-बेटे को लहूलुहान की घटना वाली ही रात मड़ियांव में भी वारदात हुई थी। लूट के दौरान छीनाझपटी में महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन
घायल किरन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ शहर में बाइक सवार लुटेरे बेखौफ हो चुके हैं। पांच मई को अलीगंज में पर्स लूटने की कोशिश में मां-बेटे को लहूलुहान की वारदात वाली ही रात मड़ियांव में भी मोटर साइकिल से पति संग शादी समारोह में जा रही महिला से सोने की चेन लूट ली गई। छीनाझपटी में चलती बाइक से गिरकर महिला बुरी तरह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उसके पति ने मड़ियांव थाने में लूट का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
अलीगंज के उस्मापुर निवासी पंचायती राज विभाग कर्मचारी विनोद कुमार शुक्ला के अनुसार शुक्रवार की रात वह पत्नी किरन और बेटी सौम्या के साथ बाइक से शादी समारोह में जानकीपुरम जा रहे थे। उनके पीछे बेटे अभिषेक व विशाल बाइक से थे। इस बीच मड़ियांव के पावर हाउस चौराहे के पास एक बाइक सवार पीछे से तेजी से आया और किरन की सोने की चेन छीनकर भाग निकला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: केंद्रीय मंत्री स्मृति ने किया रोड शो, बोलीं- पांच साल में हमारी सरकार ने विकास की गंगा बहाई
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दबाव में आए भाजपा सांसद ब्रजभूषण बोले, कुश्ती के लिए सबकुछ लुटा दिया, अपनी जेब से दिए 30 करोड़
बदमाश के झपट्टे से बाइक अनियंत्रित हो गई और किरन सड़क पर गिर पड़ी। उनके हाथ, कान और गले पर चोट लगी। पीड़ित ने शोर मचाया लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही लुटेरा भाग निकला। इसके बाद उन्होंने किरन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विनोद ने शनिवार को मड़ियांव थाने में लूट की एफआईआर कराई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरे की तलाश में लगी है। हालांकि, उसका अभी सुराग नहीं लगा है। वहीं, किरन की हालत अब बेहतर है।