{"_id":"678b48ef676a1d2a31010e93","slug":"a-woman-found-unconscious-in-kotwali-in-amethi-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला, हाथ पर लिखे फोन नंबर से हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: हाइवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली अज्ञात महिला, हाथ पर लिखे फोन नंबर से हो रही जांच
Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 AM IST
सार
अमेठी के कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के बेहोशी की हालत में पाए जाने से हड़कंप मच गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस महिला के बारे में जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे किनारे शुक्रवार रात बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के बारे में पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बाईपास के पास शुक्रवार शाम एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। राहगीरों की नजर जब बेहोश महिला पर पड़ी तो पूरे इलाके में हड़कंप दिया और बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश पड़ी महिला को एम्बुलेंस की मदद से अमेठी सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। काफी देर तक पुलिस को महिला के विषय में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई। बताया जा रहा है कि महिला के हाथ पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ है जिससे पुलिस महिला के विषय मे पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
वहीं, पूरे मामले पर अमेठी एसएचओ बृजेश सिंह ने कहा कि अचानक सड़क पर चलते चलते गिरकर महिला बेहोश हो गई थी जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। महिला के बारे में जानकारी मिल गई है वो टीकरमाफी बाजार की रहने वाली है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।