{"_id":"6645e335d7899d1ca90ad4b6","slug":"a-woman-filed-case-aganist-her-in-laws-for-forcing-her-for-halala-in-lucknow-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दहेज के लिए तीन तलाक, फिर हलाला का बनाया दबाव, पीड़िता ने पति सहित छह के खिलाफ दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दहेज के लिए तीन तलाक, फिर हलाला का बनाया दबाव, पीड़िता ने पति सहित छह के खिलाफ दर्ज कराया केस
Thu, 16 May 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 May 2024 04:13 PM IST
सार
लखनऊ के मदेयगंज इलाके की महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति-पत्नी ने फिर साथ रहने का फैसला किया तो ससुराल वालों ने महिला पर हलाला का दबाव बनाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के मदेयगंज इलाके की महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पति-पत्नी ने फिर साथ रहने का फैसला किया तो ससुराल वालों ने महिला पर हलाला का दबाव बनाया। पीड़िता ने पति सहित छह के खिलाफ मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मदेयगंज के खदरा की सालिया हसन का निकाह कुछ वक्त पहले महानगर के निशातगंज निवासी मोहम्मद सलमान अहमद से हुआ था। आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद पति व ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस पर सालिया ने 11 जून 2023 को पति व ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दर्ज कराए गए मुकदमे में जनवरी में मीडिएशन हुआ। महिला व पति को कुछ दिन साथ रहने की सलाह दी गई। इस पर दोनों फिर से साथ रहने लगे। आरोप है कि इस बीच पति को ससुरालवालों ने फिर भड़का दिया और सालिया को बताया कि डाक के माध्यम से उनको तीन तलाक का नोटिस भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
आरोपियों ने हवाला दिया कि शरीयत के हिसाब से सालिया और सलमान अब पति-पत्नी नहीं हैं। यदि सालिया को सलमान के साथ फिर से रहना है तो हलाला करना होगा। पीड़िता ने इससे इन्कार किया तो पति ने सालिया को सीधे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सलमान, सास हसीना, ननद शाजिया, जेठ फैजान अहमद, जेठानी सायमा और चाचा इम्तियाज के खिलाफ मदेयगंज थाने में केस दर्ज कराया है।