फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman died in doubtful condition in Gosaiganj in Ayodhya.

Lucknow: घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला महिला का शव, प्रेमी के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Thu, 06 Jul 2023 08:34 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

लखनऊ के गोसाईगंज में एक महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला है। महिला के पुत्र ने मां के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला के पति की मौत कई वर्ष पूर्व हो चुकी है।

विज्ञापन
A woman died in doubtful condition in Gosaiganj in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोसाईंगंज में शिवलर निवासी संतोषी रावत (40) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। संतोषी का शव बुधवार शाम करीब सात बजे घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मृतका के बेटे ने संतोषी के प्रेमी नीरज रावत पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पति की मौत के बाद संतोषी से उसके रिश्ते हो गए थे।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, संतोषी के पति चुन्नी लाल की चार साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इकलौते बेटे रुद्राक्ष के साथ रहती थी, जबकि बेटी शिवांगी की शादी हो चुकी है। बुधवार को संतोषी घर पर अकेली थी। पड़ोसियों ने शाम सात बजे देखा कि वह अंदर तख्त पर लेटी है। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों की सूचना पर रुद्राक्ष घर पहुंचा, लेकिन तब तक संतोषी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल, एडीसीपी शशांक सिंह, एसीपी गोसाईंगंज अमित कुमावत व इंस्पेक्टर ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए। एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह के मुताबिक, संतोषी गांव के ही नीरज रावत के साथ लिव-इन में रहती थी। इसकी जानकारी दोनों के परिवारों को थी। बुधवार को संतोषी का किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान नीरज ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है। मृतका के बेटे ने नामजद तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री योगी बोले, यूपी में सड़कों पर नमाज अब बीती बात, धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर भी हटे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा कार्यालय के बाहर लगे 'इस बार पीडीए सरकार' के पोस्टर..., सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी पार्टी


मांग में सिंदूर देख बेटा भी चौंका
बेटे रुद्राक्ष के मुताबिक, वह अहमदाबाद में नौकरी करता है। बुधवार को वह गांव आ रहा था। रास्ते में ही गांव वालों ने मां के मौत की सूचना दी। रुद्राक्ष ने बताया कि 2021 में नीरज दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका है। मामले में मुकदमा संतोषी ने ही दर्ज कराया था। जमानत पर छूटने के बाद दोनों फिर साथ रहने लगे थे। कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हुआ था। नीरज ने जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार सुबह घर में मां का शव पड़ा था। मांग में सिंदूर भरा हुआ था। इसे देख रुद्राक्ष चौंक गया। आरोप लगाया कि नीरज ने पहले मां की मांग भरी फिर हत्या कर फरार हो गया। वहीं, मृतका की बेटी शिवांगी के मुताबिक, बुधवार को मां ने कॉल कर नीरज की धमकी के बारे में जानकारी दी थी। देर शाम को उनकी मौत की सूचना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed