साथ बैठकर शराब पीने के बाद पति ने पत्नी को मोटी कहा तो पंखे से लटककर दे दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-एन निवासी दवा कारोबारी अरविंद गौतम की पत्नी ने जान दे दी। अरविंद ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा और वे अक्सर एक साथ शराब पीते थे। नेहा को थायराइड की समस्या थी। रविवार रात दोनों ने शराब पी। इसी दौरान अरविंद ने पत्नी को हंसी-मजाक में मोटी कह दिया।
इससे नाराज नेहा ने रात को पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाया और लटक गई। अरविंद ने उसे लटकते देखा तो फंदा काटकर अस्पताल ले गया। वहां उपचार के दौरान नेहा ने दम तोड़ दिया। दोनों के पांच साल का बेटा आयुष्मान है।
वहीं आलमबाग के भीमनगर निवासी 30 वर्षीय बीटेक छात्रा विष्णु प्रिया ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने कॅरिअर को लेकर अवसादग्रस्त होने का जिक्र किया है। पुलिस ने बताया कि विष्णु प्रिया के पिता राजेश कुमार, एलआईसी हजरतगंज में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात हैं।
उनके परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अंबेडकरनगर से एमएससी कर रही है जबकि छोटी विष्णु प्रिया बंगलूरू से बीटेक प्रथम वर्ष का कोर्स कर रही थी। रविवार दोपहर विष्णु प्रिया ने अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी।
दोस्त के घर में मृत मिला फल कारोबारी
आशियाना के रुचिखंड स्थित सीआरपीएफ में तैनात जैन कुमार के मकान में उसके 45 वर्षीय दोस्त व फल कारोबारी अजय दुबे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस खुदकुशी या जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जता रही है। इंस्पेक्टर संजय राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय मूलरूप से देवरिया के रुद्रपुर स्थित जोगिया बुजुर्ग का रहने वाला था और यहां मड़ियांव में किराए के मकान में रहकर वहीं सब्जी मंडी में फलों की दुकान करता था। उसकी पत्नी कई साल पहले छोड़कर जा चुकी है। जैन भी मूलरूप से देवरिया के हैं और यहां रुचिखंड में अपना मकान बनवाकर रह रहे हैं।
चार दिन पहले वह अजय को घर की देखभाल का जिम्मा सौंपकर वह पैतृक आवास गए थे। अजय दुकान से लौटकर जैन के मकान के बाहरी कमरे में ही सो जाता था। सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाला एक युवक भीतर आया तो कमरे में चारपाई पर अजय को मृत अवस्था में पड़ा देख होश उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस आ गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि मौत की वजह के बारे में पड़ताल की जा रही है।