{"_id":"5e05e4c98ebc3e87e35d4ca2","slug":"a-woman-climbed-on-water-tanki-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-ससुर ने नहीं दिया इलाज का खर्च तो पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दी आत्महत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-ससुर ने नहीं दिया इलाज का खर्च तो पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, दी आत्महत्या की धमकी
Fri, 27 Dec 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 27 Dec 2019 04:32 PM IST
विज्ञापन
टंकी पर चढ़ी महिला
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले के कस्बा के मोहल्ला हुज्जाजी निवासी गुलअफशा कुरेशी के पति राशिद की आठ माह पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुरालीजन उसका उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों छह माह की लड़की की तबीयत खराब होने पर उसे लखनऊ के खदरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके इलाज पर खर्च हुए करीब 70 हजार रुपये महिला ने अपने ससुर सलीम व सास से मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इस पर गुरुवार को महिला ने देवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया। शाम को महिला मजार रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह व कस्बे के लोगों ने मोबाइल से महिला से संपर्क कर उसकी सभी मांगे माने जाने का आश्वासन देते हुए नीचे उतारने का प्रयास किया। देर शाम तक वह टंकी से उतरी नहीं थी।