{"_id":"635e055f444c38415d1bc59f","slug":"a-woman-brutally-killed-in-gudamba-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: दीवार के प्लास्टर के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: दीवार के प्लास्टर के विवाद में महिला की पीटकर हत्या, पड़ोसी गिरफ्तार
Sun, 30 Oct 2022 05:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 30 Oct 2022 05:34 PM IST
सार
गुडंबा में एक महिला की हत्या कर दी गई है। वारदात पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दी गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। हालांकि, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सायना बानो (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गुडंबा के खोजेपुरवा इलाके में दीवार के प्लास्टर के विवाद को लेकर रविवार सुबह शहदा बानो उर्फ बड़को (50) की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देते महिला के बेटे जावेद ने देख लिया। इस पर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
खोजेपुरवा गांव निवासी जावेद ने बताया कि मां शहदा बानो रविवार सुबह मां फज्र की नमाज पढ़कर खेत चली गईं। कुछ देर बाद वह चाय लेकर पहुंचा तो देखा कि पड़ोसी सलमुद्दीन मां को जमीन पर गिराकर लाठी से पीट रहा था। उसे आता देख आरोपी भाग निकला। मां के कपड़े फटे हुए थे और सिर कुचला था। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा आलोक कुमार राय के मुताबिक, हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सलमुद्दीन को कुछ देर बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
एक महीने से चल रहा था विवाद
जावेद ने बताया कि आरोपी एक महीने से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ता था। हाल ही में घर की दीवार पर प्लास्टर करवाया जा रहा था। आरोपी आए दिन प्लास्टर रोकने के लिए झगड़ा करता था और जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार को भी धमकी देता हुए बोला कि प्लास्टर रोक दो नहीं तो मुंह कुचलकर जान से मार दूंगा। इस पर मां शहदा ने ध्यान नहीं दिया और रविवार सुबह आरोपी ने वारदात अंजाम दे डाली।
विज्ञापन
अब कौन रखेगा ध्यान
जावेद ने बताया कि मां ने घर से लेकर खेत तक की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। रविवार को भी धान की फसल घर लाने गई थीं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सभी यही कह रहे थे कि अब कौन संभालेगा घर।