फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman arrested by STF with 30 KG drugs on Charbagh railway station in Lucknow.

Lucknow: 30 लाख रुपये की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, हर चक्कर के मिलते थे 10 हजार रुपये

Tue, 14 May 2024 04:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 14 May 2024 04:07 PM IST
सार

गिरोह का सरगना बरेली के आसपास के जनपदों और पंजाब व हरियाणा में मादक पदार्थों की सप्लाई करता था। महिला तस्कर को झारखंड से बरेली माल पहुंचाने के बदले प्रति चक्कर 10 हजार रुपये मिलते थे।

विज्ञापन
A woman arrested by STF with 30 KG drugs on Charbagh railway station in Lucknow.
गिरफ्तार महिला प्रमिला देवी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग से अफीम की खेप लेकर ट्रेन से बरेली जा रही अंतरराज्यीय गिरोह की महिला तस्कर को एसटीएफ ने सोमवार को चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर के पास दो किलो अफीम बरामद हुई है। जिसकी बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ को आरोपी तस्कर की काफी दिनों से तलाश थी।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ विमल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना नाम झारखंड के पतरातू निवासी प्रमिला देवी बताया है। इसे चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 के पूर्वी छोर से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - घातक केमिकल के आरोपों से घिरे मसाला उद्योग को 11 हजार करोड़ का नुकसान, यूपी को चार हजार करोड़ का झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP में पांचवा चरण: कम मार्जिन वाली सीटों पर पक्ष-विपक्ष में होगी असली जंग, 14 में से 13 सीटों पर BJP का कब्जा


बरेली में रहकर करती थी तस्करी
पूछताछ में प्रमिला ने बताया कि गिरोह का सरगना मूलरूप से झारखंड का रहने वाला ओमवीर है, जो वर्तमान में बरेली में रहता है। ओमवीर झारखंड के उसके जैसे कई तस्करों से बरेली अफीम मंगाता है। इसके बाद बरेली के आसपास के जिलों, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में अफीम की सप्लाई कराता है। प्रमिला अफीम लेकर बरेली जाती थी जिसके बदले उसे प्रति चक्कर 10 हजार रुपये मिलते थे। 

काफी समय से थी तलाश
पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ के मुताबिक मदाक पदार्थ के तस्करी करने वाले गिरोह की काफी दिनों से तलाश थी। इस संबंध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को लगाया गया था। महिला तस्कर के खिलाफ आगे की कार्रवाई एनसीबी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed