फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A visually impaired youth was murdered for protesting against theft.

Lucknow News: चोरी के विरोध पर की गई थी दृष्टिबाधित युवक की हत्या

Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
A visually impaired youth was murdered for protesting against theft.
पुलिस की गिरफ्त में चारों हत्यारोपी।
लखनऊ। बीकेटी पुलिस ने दृष्टिबाधित अंकित वर्मा हत्याकांड का राजफाश किया है। पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को दुर्जनपुर के पास किसान पथ से बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों ने चोरी के विरोध में अंकित की हत्या की थी। एक हत्यारोपी किशोरी को ले जाने के मामले में पहले से बाराबंकी जेल में बंद है।
विज्ञापन


डीसीपी उत्तरी कृष्ण गोपाल चौधरी ने बताया कि नौ जनवरी की रात कमालपुर सिरसा निवासी अंकित वर्मा की गला कसकर हत्या की गई थी। अंकित की मां अनीता ने 10 जनवरी को एफआईआर दर्ज कराई थी। विवेचना में सामने आया कि गुडंबा के आधार खेड़ा निवासी संग्राम रावत ने सीतापुर रोड स्थित मौर्या जनरल स्टोर में चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन




संग्राम, अपने साथियों आधार खेड़ा के आकाश रावत, बसाह के कुनाल, उमेश और मिश्रपुर के राजू नाग के साथ मौर्या जनरल स्टोर पहुंचा था। अंकित दुकान के सामने बने टिनशेड में सो रहे थे। शोर सुनकर अंकित की नींद खुल गई। विरोध करने पर संग्राम व आकाश ने अंकित के शाॅल से हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद अन्य आरोपियों ने गला कसकर हत्या कर दी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पहचान खुलने के डर से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना चोरी किए भाग निकले थे आरोपी



वारदात के बाद पांचों आरोपी बिना चोरी किए ही पीछे के रास्ते रेलवे लाइन के किनारे से कमालपुर सिरसा होकर भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से ई रिक्शा बरामद किया है, जिसके कागज नहीं मिले हैं। इस पर उसे सीज कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आकाश मजदूरी, कुनाल खाना बनाने, उमेश पीओपी का काम करता है। राजू ई रिक्शा चलाता है। आकाश, कुनाल और संग्राम के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।




बेटे की हत्या के सदमे में चली गई थी मां की जान



अंकित के पिता नंदकिशोर की काफी पहले मौत हो गई थी। बेटे की हत्या के बाद से अनीता सदमे में थीं। अंकित की हत्या के चार दिन बाद ही अनीता की मौत हो गई थी। पुलिस 27 दिन से बदमाशों की तलाश में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed