{"_id":"574c9ec74f1c1b7a28109c5a","slug":"a-university-on-the-name-of-begam-hazrat-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ को मिली सौगात, बेगम हजरत के नाम पर होगा विश्वविद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ को मिली सौगात, बेगम हजरत के नाम पर होगा विश्वविद्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 31 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
राज्य सरकार ने प्रख्यात स्वाधीनता संग्राम सेनानी बेगम हजरत महल के नाम पर लखनऊ में महिला विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में बेगम हजरत महल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
उनके देशप्रेम व वीरता को सम्मान देते हुए समाजवादी सरकार ने उनकी स्मृति में महिला विश्वविद्यालय खोलने का फैसला किया है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शहर के कई नामीगिरामी समाजसेवियों एवं शिक्षाविदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बेगम हजरत महल के योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से इस संबंध में अनुरोध किया था।
विज्ञापन