फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A trust should be made for the construction of Mosque says dr ammar rizvi.

राम मंदिर की तरह ही मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनवाए सरकार, डॉ. रिजवी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Fri, 07 Feb 2020 02:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Feb 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
A trust should be made for the construction of Mosque says dr ammar rizvi.
डॉ अम्मार रिजवी - फोटो : amar ujala

ऑल इंडिया मॉयनारिटीज फोरम फॉर डेमोक्रेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिजवी ने अयोध्या में मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही आग्रह किया कि सरकार को अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए भी एक ट्रस्ट का गठन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मस्जिद के लिए जमीन का चयन ठीक है।
विज्ञापन


रिजवी ने कहा कि महत्वपूर्ण कारणों से उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मस्जिद के लिए ट्रस्ट बनाने का आग्रह किया है। अयोध्या में किसी नए विवाद की संभावनाओं को खत्म करने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि मस्जिद के लिए दी जाने वाली भूमि पर मस्जिद के अलावा एक विश्वविद्यालय और एक मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाना चाहिए क्योंकि आज मुसलमानों की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा है।

इसलिए भी ट्रस्ट जरूरी

डॉ. रिजवी ने कहा कि मस्जिद के लिए सरकार को ट्रस्ट बनाने की जरूरत इसलिए भी है, जिससे भूमि का इस्तेमाल लोगों के कल्याण के लिए हो सके। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को दी जाने वाली जमीन पर बनने वाले विश्वविद्यालय व मेडिकल कॉलेज का संचालन भी मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट से ही होना चाहिए।

किसी निजी संस्था या व्यक्ति के जरिये बनने वाली मस्जिद को लेकर फिर ‘मेरी-तेरी’ का विवाद खड़ा हो सकता है। रिजवी ने मस्जिद के लिए तुरंत जमीन मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिहाज से मस्जिद का अयोध्या से दूर बनना ही ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed