फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a traveller suspected of corona virus had to get down from the moving train

कोरोना की आशंका में चलती ट्रेन से उतारा गया यात्री, 25 मिनट देरी से रवाना हुई गाड़ी

Mon, 16 Mar 2020 02:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Mar 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
a traveller suspected of corona virus had to get down from the moving train
श्रमजीवी एक्सप्रेस में एक यात्री में कोरोना की आशंका पर यात्रियों के हंगामे के बाद चारबाग स्टेशन पर रुकी ट्रेन और खड़े यात्री - फोटो : अमर उजाला
चारबाग रेलवे स्टेशन पर रविवार रात उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक यात्री के कोरोना संक्रमित होने की आशंका में बोगी के अन्य यात्रियों ने बवाल कर दिया। इलाज नहीं मिला तो चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी गई। आनन फानन स्टेशन प्रशासन ने यात्री को केजीएमयू भेज दिया, जिसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन


वहीं बोगी के अन्य यात्रियों का भी ब्योरा नोट किया गया। अगर मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो बोगी के अन्य यात्रियों की पहचान हो जाएगी। रविवार को दिल्ली से लखनऊ की ओर आ रही श्रमजीवी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 23 वर्षीय एक व्यक्ति यात्रा कर रहे थे। उन्हें आरा जाना था।
विज्ञापन


सहयात्रियों के मुताबिक, बीच रास्ते उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने शाहजहांपुर में रेलवे कंट्रोल रूम से इलाज के लिए भी मदद मांगी, लेकिन चारबाग स्टेशन पहुंचने के बाद भी मदद नहीं मिल सकी। ट्रेन चारबाग से रात 9.30 बजे जैसे ही रवाना नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। पैसेंजरों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया

मामले की सूचना मिलने पर स्टेशन प्रशासन के साथ जीआरपी और आरपीएफ  मौके पर पहुंची। सहयात्रियों ने कोरोना की आशंका जताते हुए यात्री को तुरंत अस्पताल भेजने की मांग की। इस पर रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया गया। इसी बीच यात्रियों को जैसे तैसे समझ बुझाकर शांत करवाया गया।

उधर, दूसरी ओर डॉक्टर्स ने जांच की तो बुखार पाया गया। स्टेशन प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत 108 एम्बुलेंस को बुलाया और मरीज को जांच के लिए केजीएमयू भेज दिया। मामले के शांत होने पर करीब 25 मिनट की देरी से श्रमजीवी रात 9.55 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed