फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a train accident in unnao

टाटा-छपरा से कट कर वृद्ध की मौत, दो घायल

Wed, 18 Jun 2014 03:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, उन्नाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 18 Jun 2014 03:13 AM IST
विज्ञापन
a train accident in unnao

लखनऊ से कानपुर जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस के कोंच नंबर तीन के ब्रेक शू जाम होने से निकले धुएं ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया।

विज्ञापन


यात्रियों ने पहले चेन पुलिंग कर ट्रेन को अजगैन स्टेशन पर रोका फिर तेजी से नीचे कूदने लगे। दूसरी साइड से कूदने पर कुछ यात्री टाटा छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर डीआरएम, डीएम और एसपी के साथ ही अन्य अधिकारी पहुंच गए। मंगलवार शाम करीब सात बजकर बीस मिनट पर आम्रपाली एक्सप्रेस लखनऊ से कानपुर जा रही थी।

अजगैन स्टेशन के पास कोंच नंबर तीन के गेट पर खड़े कुछ यात्रियों ने कोंच के पहियों से धुआं निकलता देखा। यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर दो पर चेनपुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया और गेट से बाहर कूदने लगे।
विज्ञापन


जो यात्री प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ कूदे वह तो सुरक्षित बच गए लेकिन जिन्होंने प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर छलांग लगाई वह कानपुर की ओर जा रही टाटा छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाटा छपरा की चपेट में आने से वृद्ध (50) की मौके पर मौत हो गई जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जबकि सविता (18) पुत्री श्रीराम निवासी प्योली गांव जिला शिवान, बिहार व एक अज्ञात (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सविता का बायां हाथ कट गया।

सविता के मां तारावती ने बताया पति श्रीराम सोनीपथ में काम करते हैं। बेटी सविता, पूनम, बेटे ब्रजेश व दामाद राम बहादुर के साथ जा रही थी।

ट्रेन के कोंच में आग लगने की सूचना मिली तो यात्री ट्रेन से कूदने लगे।

स्टेशन मास्टर आलोक अग्रवाल ने बताया आम्रपाली एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम हो गए थे, जिससे पहियों से चिंगारी के बाद धुआं निकलने से यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई।

प्लेटफार्म नंबर तीन की ओर यात्रियों को कूदता देखा उन्होंने वॉकी टॉकी के जरिए टाटा छपरा एक्सप्रेस के चालक को ट्रेन रोकने की सूचना भी दी लेकिन जब तक चालक ट्रेन रोकता हादसा हो चुका था।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यात्रियों को ट्रैक पर कूदता देख भी चालक ने ट्रेन नहीं रोकी, जब तक ब्रेक लगता ट्रेन करीब पचास मीटर आगे बढ़ चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही डीआरएम जगदीश राय, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी मनोज अवस्थी, सीओ हसनगंज रमेश चंद्र दुबे, एसडीएम हसनगंज, जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत त्यागी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव रंजन व स्टेशन अधीक्षक विश्राम मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed