{"_id":"664c8772b7ca843c6d0bd4a6","slug":"a-tractor-trampled-a-labourer-in-haidergarh-in-barabanki-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: हैदरगढ़ चीनी मिल में ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: हैदरगढ़ चीनी मिल में ट्रैक्टर ने मजदूर को कुचला, दर्दनाक मौत
Tue, 21 May 2024 05:07 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 May 2024 05:07 PM IST
सार
बाराबंकी के हैदरगढ़ की एक चीनी मिल में एक मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पोखरा स्थित चीनी मिल में यार्ड की फर्श पर लेटे मजदूर को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। घटना के बाद मिल में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हैदरगढ़ चीनी मिल में मर्दापुर गांव का देवतादीन उर्फ ननकऊ (27) मजदूरी करता था। मंगलवार की भोर करीब चार बजे वह यार्ड की फर्श पर लेटा था। दो ट्रैक्टर व चार लोडर गन्ना पेराई से निकली बगास को बाहर निकालने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान एक ट्रैक्टर बैक करने के दौरान मजदूर को कुचलते हुआ चला गया।
विज्ञापन
इस दौरान गांव के साथी मजदूर आशाराम, श्रीपाल, हेमराज, अनुभव, अमन, विजय, करन आदि के शोर मचाने पर मिल प्रबंधन को घटना की जानकारी हुई। चीनी मिल कर्मियों द्वारा एम्बुलेंस से सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया जहां। डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि काम करने वाले मजदूरों में अधिकांश नाबालिग है। चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस व वाहनों के अभिलेखों की जांच नहीं होती है जिससे आए दिन हादसों में घायल होने की चर्चा रहती है। तीन साल पहले ढलान से ट्रैक्टर पलटने से बेरवा गांव के मजदूर की मौत पर काफी हंगामा हुआ था। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।