{"_id":"621db91d36e57940776905b2","slug":"a-tiger-killed-a-man-in-katarniyaghat-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: खेत की रखवाली कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षतविक्षत शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: खेत की रखवाली कर रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षतविक्षत शव मिला
Tue, 01 Mar 2022 11:41 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:41 AM IST
सार
बहराइच में एक बाघ ने युवक ने निशाना बना लिया। उसका क्षतविक्षत शव खेत में पड़ा मिला। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मृतक राकेश पासवान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट के आम्बा गांव में खेत की रखवाली कर रहे एक युवक को बाघ ने निवाला बना लिया। सिर धड़ से अलग क्षतविक्षत शव ग्रामीणों ने गेंहू के खेत से सुबह बरामद किया है।
विज्ञापन
थाना सुजौली क्षेत्र में कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आम्बा गांव में गेरुआ नदी से सटा गांव निवासी शाकिर अली पुत्र रफीक का खेत है। जिसमें गेंहू की फसल लगी हुई है। शाकिर अली ने खेत को गांव निवासी मुराली पासवान को बटैया पर दे रखा है।
विज्ञापन
फसल को वन्यजीव आये दिन नुकसान पहुंचाया करते हैं। मुराली का बेटा 25 वर्षीय राकेश पासवान बीती रात खेत की रखवाली करने गया था। सुबह जब वह घर नहीं लौटा तो घरवाले लोग उसे बुलाने के लिए खेत पहुंचे। जहां उसका क्षतविक्षत शव खेत में पड़ा मिला। सिर धड़ से अलग था।
विज्ञापन
घटना से गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी है।
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। रेंजर कतर्नियाघाट रामकुमार को दल बल के साथ घटना स्थल के लिए भेजा गया है। डीएफओ ने बाघ के हमले में युवक की मौत की पुष्टि की है।
अक्सर गांव में दिखता है बाघ
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के निकट अक्सर बाघ दिखता है । गांव निवासी अनीस खान, मेहताब खान, राजा, वसीम, जाफर और हमीद ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाघ की दहाड़ लोगों के कानों में पड़ रही थी।