फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenager who went to take bath in a drain drowned, his body was found two hours later

Lucknow News: नाले में नहाने गया किशोर डूबा, दो घंटे बाद मिला शव

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take bath in a drain drowned, his body was found two hours later
रितेश की फाइल फोटो।
मोहनलालगंज।
विज्ञापन

तिलोकपुर गांव में चचेरे भाई के साथ नाले में नहाने गया किशोर डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो घंटे बाद किशोर का शव बरामद किया। लगातार हो रही बारिश के कारण नाला उफनाया हुआ था।

एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब एक बजे तिलोकपुर गांव के किसान राम प्रसाद रावत का बेटा रितेश रावत (17) अपने चचेरे भाई अंकित के साथ नाले में नहाने के लिए उतरा। बारिश के कारण उफनाए नाले में बहाव तेज होने के कारण किशोर बहने लगा। रितेश को बहते देख अंकित ने शोर मचाया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने नाले में रितेश की तलाश शुरू की और घटना की सूचना पुलिस को दी। दो घंटे तलाश के बाद रितेश का शव कुछ दूरी पर नाले में मिला। रितेश का एक छोटा भाई बृजेश व मां लाली हैं।
विज्ञापन




बारिश से उफनाया नाला

लगातार दो दिन से हो रही बारिश की वजह से नाला उफना गया है। नाला सई नदी से जाकर मिलता है। बेटे की मौत के बाद से रितेश की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। लाली ने बताया कि उन्होंने बेटे को जाने से रोका था। लाली ने बेटे से खाना खाकर जाने की बात कही थी। इसपर रितेश ने कहा था कि वह वापस आकर खाना खाएगा। थोड़ी देर बाद ही रितेश के नाले में डूबने की सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed