फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl murdered in a village in bahraich.

जबरन संबंध बनाने के विरोध पर लड़की की चाकू से गला रेत कर हत्या

Sun, 25 Feb 2018 08:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फखरपुर (बहराइच)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फखरपुर (बहराइच) Updated Sun, 25 Feb 2018 08:38 PM IST
A teenaged girl murdered in a village in bahraich.
प्रतीकात्मक तस्वीर

बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक सिरफिरे युवक ने किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी। अहाते में मवेशी बांधते समय शारीरिक संबंध बनाने का विरोध करने पर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के चाचा की चीख-पुकार पर दौड़े ग्रामीणों ने युवक को दबोच लिया। घटना के बाद से पूरे घर में मातम फैला हुआ है।



गांव का ही रहने वाला 24 वर्षीय युवक दुखीराम किशोरी से एकतरफा प्यार करता था। कुछ समय पूर्व तक दोनों के बीच गहरे प्रेम संबंध थे। इस बात का पता चलने पर परिवार के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया था। जिसके बाद से किशोरी ने दुखीराम से मिलना जुलना बंद कर दिया था।


रविवार की सुबह 11 बजे के करीब किशोरी भैंस को बांधने के लिए अहाते में बने टीन शेड में गई थी। यहां दुखीराम आ धमका। उसने किशोरी से जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर उसने चाकू से गला रेतकर किशोरी की हत्या कर दी। इसी बीच किशोरी के चाचा चीख पुकार सुनकर दौड़ पड़े। गांव के अन्य लोगों ने भी टीनशेड के नीचे से भाग रहे दुखीराम को दौड़ाकर धर दबोचा।

विज्ञापन

हिरासत में लिया गया युवक

A teenaged girl murdered in a village in bahraich.
विलाप करते लड़की के परिवारीजन। - फोटो : amar ujala

मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज दिनेश शर्मा और प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को हिरासत में ले लिया गया।

एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट, रेप के प्रयास और हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

पिता करता है मजदूरी
किशोरी का पिता मजदूरी करने के लिए बाहर रहता है। वह साल डेढ़ साल पर ही गांव आता था। रविवार को जब हत्या हुई तो उसका पिता भी घर पर मौजूद नहीं था। मृतका की दो छोटी बहन और एक छोटा भाई भी है। सभी का परिवार में रो-रो कर बुरा हाल है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed