{"_id":"656866284f9717ea6f0887c1","slug":"a-teenaged-girl-murdered-and-raped-in-bahraich-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: किशोरी का अपहरण कर हत्या, बाग में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: किशोरी का अपहरण कर हत्या, बाग में फंदे से लटकता मिला शव
Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Nov 2023 04:08 PM IST
सार
बहराइच में एक किशोरी के अपहरण व हत्या का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में 14 साल की एक किशोरी का अपहरण कर उसकी हत्या कर गई कर दी गई। बीते 27 नवंबर को किशोरी घर से गायब हुई थी। उसका शव बुधवार की रात एक बाग में पेड़ में फंदे से लटकता मिला है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट के बाद इसमें हत्या की धारा बढाई जाने की बात पुलिस कह रही है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कांधभारी के मजरा लोनियन पुरवा में बुधवार की देर रात गांव के बाहर बाग में 14 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव पाया गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में लड़की की मां ने तहरीर में लिखा है कि उसके गांव का शिवा कई अन्य लोगों के साथ उसकी बेटी को सोमवार 27 नवम्बर को अगवा कर ले गए थे। इसकी शिकायत परिजनों के घर वालों से करने पर शिवा व परिवार के तीन अन्य लोगों ने लड़की को मार कर बाग में फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सूरज कुमार राना ने बताया कि शिवा सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराएं बढ़ाने का काम किया जाएगा।