फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl got missing after sending message to her family in Lucknow.

लखनऊ: अलविदा...जिंदगी से हार गई हूं...गुडबाय... परिवार को मैसेज भेजकर लापता हो गई किशोरी

Tue, 19 Sep 2023 12:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Sep 2023 12:12 PM IST
सार

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से एक 16 वर्षीय किशोरी लापता है। उसने व्हाट्सएप पर सभी को मैसेज भेजा है।

विज्ञापन
A teenaged girl got missing after sending message to her family in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

लखनऊ के कृष्णानगर निवासी 16 वर्षीय एक किशोरी ने परिवार को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा...अलविदा..जिंदगी से थक हार गईं हूं तब ये फैसला लिया है..गुडबाय..। उसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। उधर, आशियाना से भी एक किशोरी लापता हुई थी। इस मामले में भी पुलिस तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


कृष्णानगर निवासी किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। 17 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। खोजबीन के बाद जब उसका पता नहीं चला तब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस को परिजनों ने व्हाट्सएप पर किशोरी द्वारा भेजे गए मैसेज को दिखाया। उसका मोबाइल बंद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: प्रियंका गांधी और मायावती के बीच हुई मुलाकात, इंडिया गठबंधन में आ सकती है बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चुनाव से पहले सरकार और भाजपा के कामकाज की जमीनी हकीकत परखेगा संघ, BJP और वैचारिक संगठनों की समन्वय बैठक


उधर, आशियाना निवासी 14 वर्षीय एक किशोरी भी 17 सितंबर से घर से लापता है। परिजनों ने एक अयान नामक युवक के खिलाफ शक के आधार पर केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों में सर्विलांस की मदद से तहकीकात जारी है। जिस मामले में युवक पर शक जाहिर किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed