{"_id":"64f31ae9e4226f6e68041486","slug":"a-teenaged-boy-died-after-got-hit-on-his-head-in-malipur-ambedkarnagar-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: मामूली विवाद में हुई पत्थरबाजी, सिर पर चोट लगने से बेसुध होकर गिरा किशोर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: मामूली विवाद में हुई पत्थरबाजी, सिर पर चोट लगने से बेसुध होकर गिरा किशोर, मौत
Sat, 02 Sep 2023 04:52 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Sep 2023 04:52 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के मालीपुर में मामूली विवाद में हुई पत्थरबाजी ने एक किशोर की जान ले ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर थाना क्षेत्र मालीपुर के भदोही में शुक्रवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट में किशोर की मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर दो महिला सहित कुल सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
भदोही गांव में शुक्रवार रात जानवर द्वारा धान की फसल खा लेने की शिकायत लेकर अजय कुमार के परिजन शीला देवी के घर पहुंचे। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ ही गाली गलौज शुरू हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आदित्य-एल1: मुख्यमंत्री योगी बोले, चंद्रमा के साथ अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख मांगे, विवाद में युवक को धकेलने से मौत; शहर में हुए कई अपराध
आरोप है कि अजय की तरफ से आए अशोक, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, शिमला व श्यामा आदि ने शीला व उसके परिजनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस पर शीला देवी के जेठ का पुत्र विनोद कुमार उर्फ कल्लू (17) बीच बचाव का प्रयास करने लगा। इसी बीच एक ईंट उसके सिर पर लग गई। इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके बाद विपक्षी मौके से फरार हो गए।
ग्रामीणों की मदद से विनोद को जलालपुर सीएचसी ले जाया गया वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रात में गांव पहुंची मालीपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शीला की तहरीर पर हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी महिला श्यामा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।