{"_id":"6300d33f02f2db4c0b048ffb","slug":"a-teacher-misbehave-with-people-in-a-school-of-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अभिभावकों से विवाद के बाद अध्यापक ने दी आत्मदाह की धमकी, काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अभिभावकों से विवाद के बाद अध्यापक ने दी आत्मदाह की धमकी, काटा हंगामा
Sat, 20 Aug 2022 06:02 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:02 PM IST
सार
छात्रा की पिटाई कर स्कूल से भगाए जाने के बाद जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो शिक्षक ने जमकर हंगामा किया और आत्मदाह की धमकी दी।
विज्ञापन
स्कूल में जमकर हंगामा हुआ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक विद्यार्थी से मारपीट कर स्कूल से निकालने के बाद मौके पर पहुंचे अभिभावकों को शिक्षक ने पेट्रोल डालकर जला देने और आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद शिक्षक ने प्रधानाध्यापिका के साथ भी अभद्रता करते हुए हंगामा काटा। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कमलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सरौराकंला में शिक्षक तैय्यब काशमी तैनात है। प्रधानाध्यापिका के मुताबिक शनिवार को शिक्षक ने अनामिका नाम की एक छात्रा को मारपीट कर स्कूल से बाहर कर दिया। जिस पर छात्रा ने अपने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब छात्र के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चे के साथ हुए बर्ताव के बाबत जानकारी चाही तो तैय्यब काशमी ने उनके साथ भी अभद्रता की और उन्हें भी स्कूल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने गांव के प्रधान को इसकी जानकारी दी तो गांव के अन्य लोग भी स्कूल जाकर इस घटना के बारे में जानकारी लेने लगे। इस पर अध्यापक तैय्यब काशमी भड़क उठे और स्कूल के बाहर आकर पान की दुकान पर रखे पेट्रोल से भरी पिपरिया उठाकर स्कूल में घुस आए। शिक्षक ने हंगामा काटते हुए सब कुछ जला लेने के साथ खुद को भी जला लेने की धमकी दी। इस पर प्रधानाध्यापिका विभा अस्थाना उनका वीडियो बनाने लगी तो तैय्यब काशमी ने उनसे उनका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
शिक्षक उनसे भी झगड़ने लगा। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लिया और थाने ले आई। सीओ सिधौली यादुवेंंदु ने बताया कि शिक्षक से पूछतांछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।