{"_id":"65a902fefda95218c90387e5","slug":"a-teacher-died-in-an-accident-in-amethi-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in amethi: कॉलेज शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in amethi: कॉलेज शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर
Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
सार
अमेठी के गौरीगंज में हुए एक हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक सवार शिक्षक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दिवाकर द्विवेदी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज शहर में बुधवार की रात बाइक सवार शिक्षक को ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन
जामो थाने के धोएपुर गांव निवासी दिवाकर द्विवेदी (35) गौरीगंज मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में शिक्षक थे। बुधवार की रात वह बाइक से घर आ रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में टांडा-बांदा हाईवे पर वी मार्ट के पास ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक हादसे के वक्त शिक्षक ने हेलमेट लगा रखा था। दिवाकर के पिता लालता प्रसाद द्विवेदी इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में बीएड के विभागाध्यक्ष है। कोतवाल अमर सिंह का कहना है कि ट्रक की तलाश की जा रही है।