{"_id":"5e25ac438ebc3e4ad30923c4","slug":"a-tarveller-arrested-on-lucknow-airport-for-smuggling-of-gold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लेजर में बिस्कुट और बॉल में छिपाए था लाखों रुपये का सोना, एयरपोर्ट पर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेजर में बिस्कुट और बॉल में छिपाए था लाखों रुपये का सोना, एयरपोर्ट पर दबोचा
Tue, 21 Jan 2020 03:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 21 Jan 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
लाया गया सोना
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर रविवार आधी रात को सीमा शुल्क विभाग के अफसरों ने थाईलैंड (बैंकाक) से 48 लाख रुपये के सोने के साथ तस्कर को पकड़ा। उसने ब्लेजर में 10 बिस्कुट व तीन अर्द्ध गोलाकार बॉल के रूप मेें सोना छिपा रखा था। तस्कर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के मुताबिक चेकिंग दस्ते ने बैंकाक से आई फ्लाइट (डब्ल्यूई-333) से उतरे यात्री सलीमुद्दीन पुत्र अनीसउद्दीन निवासी वेलकम सीलमपुर-3 दिल्ली को संदेह के आधार पर पकड़ा। जांच में उससे 1.149 किग्रा सोना बरामद हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
तस्कर ने सोना खरीदने वालों के सुराग भी दिए
तस्कर से बरामद किया सोना
- फोटो : अमर उजाला
तस्कर ने ब्लेजर में 10 बिस्कुट व तीन अर्द्ध गोलाकार बॉल के रूप मेें छिपाया था। इसकी कीमत 48,06,707 रुपये है। अफसरोें ने तस्कर से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया। तस्कर ने सोना खरीदने वालों के भी सुराग दिए हैं। चेकिंग दस्ते मेें अधीक्षक राजेश अग्निहोत्री, निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्रा, कुमार गौतम, अतुल कुमार, नीलम सिन्हा थीं।