Lucknow: बेतहाशा दौड़ाई कार, पांच को मारी टक्कर, फिर ई रिक्शा व ठेलिया से जा टकराई
चालक ने तेज रफ्तार कार दौड़ाकर पांच लोगों को टक्कर मार दी। फिर कार ई रिक्शे व ठेलिया से जा टकराई। आरोपी कार छोड़कर भाग निकला।
विस्तार
चालक ने तेज रफ्तार कार दौड़ाकर पांच लोगों को टक्कर मार दी। फिर कार ई रिक्शे व ठेलिया से जा टकराई। आरोपी कार छोड़कर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। घटना सआदतगंज के चोर घाटी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह 8:30 बजे की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालागंज की तरफ से चालक कार को तेज रफ्तार से ले जा रहा था। अचानक कार बेकाबू हो गई और पांच लोगों को टक्कर मारने के बाद पास में खड़े ई रिक्शे व ठेलिया में जा घुसी। लोग मदद के लिए दौड़े तो चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। घायल की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार चालक की तलाश में लगी है।
हादसे में ये लोग हुए घायल
सीतापुर के नेवदिया निवासी पवन कुमार।
माल के जिंदाना निवासी किशोरी लाल।
सआदतगंज के इरशाद।
ठाकुरगंज के नरेंद्र सिंह।
हरदोई के नेवादा निवासी मूलचंद।