{"_id":"5e3ece138ebc3ee59a6afa33","slug":"a-sugarcane-laded-tractor-trampled-a-child-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को रौंदा, दर्दनाक मौत
Sat, 08 Feb 2020 08:34 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 08 Feb 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाना क्षेत्र के भड़सहिया मार्ग पर शनिवार को गन्ना लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को रौंद दिया है। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त निरीक्षक हरैया थाना कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बनकटवा भड़सहिया मार्ग पर गन्ना लादकर ट्रैक्टर जा रहा था। सड़क के पास खेल रही तीन वर्ष की मासूम तमन्ना पुत्री सद्दाम निवासी पुड़वा थाना ललिया को रौंद दिया।
विज्ञापन
मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मासूम अपने नाना के घर आई थी। मृतका के नाना नसीर की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक नसीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन