{"_id":"687a028d61156925a5030bf4","slug":"a-student-suddenly-fainted-in-the-class-and-died-within-a-few-minutes-in-barabanki-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कक्षा में अचानक बेहोश हुई छात्रा और चंद मिनट में ही मौत, स्कूल और परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कक्षा में अचानक बेहोश हुई छात्रा और चंद मिनट में ही मौत, स्कूल और परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 18 Jul 2025 01:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:55 PM IST
सार
बाराबंकी शहर के एक स्कूल में कक्षा 11 की एक छात्रा अचानक बेहोश होकर गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों व स्कूल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक छात्रा व गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी शहर के प्रतिष्ठित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लखपेड़ाबाग में शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गई जब कक्षा 11 की छात्रा नंदिनी अचानक क्लासरूम में बेहोश होकर गिर पड़ी। स्कूल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मूल रूप से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के न्यामतगंज निवासी राजितराम की पुत्री नंदिनी सुबह तक पूरी तरह स्वस्थ थी और सामान्य रूप से पढ़ाई कर रही थी लेकिन अचानक क्लास में बेहोश होने के बाद उसकी मौत ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन को बल्कि पूरे शहर को हैरानी में डाल दिया है। छात्रा की मौत की खबर फैलते ही स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। सहपाठी और शिक्षक स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ओडीओपी की तर्ज पर हर जिले में तैयार होंगे 500 स्टार्टअप, युवाओं को जिले में ही मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दुबई, यूएई-नेपाल से फंडिंग और धर्मांतरण का खेल, ईडी ने खंगाला छांगुर का 'काला साम्राज्य'; मिले अहम सुराग
बताया जा रहा है कि नंदिनी की तबीयत बिगड़ने से पहले किसी भी तरह की अस्वस्थता या परेशानी की कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। स्कूल प्रशासन और परिजन इस असामयिक घटना को लेकर पूरी तरह से हैरान हैं।
गौरतलब है कि कुछ ही सप्ताह पूर्व बाराबंकी के सेंट एंथोनी स्कूल में भी एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई थी। वह घटना स्कूल गेट पर हुई थी और छात्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी जान नहीं बच सकी थी।
इस तरह के दोहरे मामलों ने न केवल शिक्षा विभाग को बल्कि अभिभावकों को भी चिंता में डाल दिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या स्कूलों में स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन व्यवस्थाएं पर्याप्त हैं और क्या छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच की कोई व्यवस्था है? फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों पर प्रकाश डाला जा सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन