Sitapur: साइकिल से घर जा रहे स्कूली छात्र को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर, ट्रामा रेफर किया गया
सीतापुर जिले के महमूदाबाद इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक ने छात्र को टक्कर मार दी। छात्र को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां उसका उपचार जारी है।
कोतवाली क्षेत्र के रेवान गांव निवासी रवि (12) व उसका भाई कमल (7) सोमवार को रोज की तरह नगर में स्थित आदर्श विद्या मंदिर इंटर कालेज से पढ़कर साईकिल से अपने घर को जा रहे थे तभी पैतेपुर रोड पर एशिया कालोनी के सामने पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल चला रहा रवि गंभीर रूप से घायल को गया। वहीं, उसके भाई कमल को मामूली चोट आयी। रवि को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में भर्ती करवाया गया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल रवि को लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पाकर मौके पर विधायक आशा मौर्या पहुंचीं और अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा से घायल की हालत जानी। विधायक आशा मौर्या ने घायल के परिजनों को ढांढ़स बंधाया।
मजदूरी करते हैं रवि के पिता
घायल रवि के पिता राजेश मजदूरी करते है। आर्थिक स्थित ठीक नहीं है। कान से कम सुनाई भी देता है। वहीं विद्यालय के प्रबंधक भी मौके पर पहुंचे। घायल के परिजनों को बेटे के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दी। क्राइम इंस्पेक्टर सुरेश यादव ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.