फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student gang raped in Raunahi thana kshetra in Ayodhya.

Ayodhya: राम जन्मभूमि मंदिर की सफाईकर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, अलग-अलग होटलों में जाकर की वारदात, आठ गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2024 03:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Sep 2024 03:04 PM IST
सार

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर में सफाई कर्मी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
A student gang raped in Raunahi thana kshetra in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा से तीन युवकों ने पखवारे भर तक अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके पांच अन्य दोस्तों ने भी उससे छेड़छाड़ की। छात्रा की तहरीर पर कैंट थाने की पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह एक महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर में सफाई कर्मी है। वह सहादतगंज निवासी वंश चौधरी नामक युवक को पिछले चार वर्ष से जानती है। 16 अगस्त को वंश चौधरी उसके दोस्त विनय और शारिक घूमाने के बहाने उसे अंगूरी बाग स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: बारिश के चलते कई जिलों के स्कूल बंद, मकान-दीवार गिरने से 32 मौतें, ट्रेनें हुईं प्रभावित, जारी हुआ अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: आधी रात स्टंटबाजी करते हुए रौंद दिया आइसक्रीम वाले को, कार्रवाई में देरी, कहीं बचाने का तो खेल नहीं


इसके बाद वे लोग उसे बनवीरपुर स्थित एक गैराज में लेकर गए, जहां वंश चौधरी ने फिर से दुष्कर्म किया और उसके दोस्त शिवा ने नशे की हालत में उसके साथ छेड़छाड़ की। इस बीच वह आरोपियों के चंगुल में रही और 18 अगस्त की सुबह 11:00 बजे विनय ने उसे देवकाली बाईपास के पास छोड़ दिया। 22 व 23 अगस्त की रात वंश चौधरी व विनय ने उसी गैराज में उससे दुष्कर्म किया।

25 अगस्त की सुबह चार बजे उदित, वंश चौधरी, सत्यम और दो अज्ञात लोग उसे रामजन्मभूमि ले जाने के बहाने आए और रास्ते में सभी ने छेड़छाड़ की। इस वजह से गाड़ी भी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गई तो सभी ने उसे नाका के पास छोड़ दिया। कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed