फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student died after falling from ninth floor.

स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

Sat, 11 Apr 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Apr 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
A student died after falling from ninth floor.

राजधानी के प्रतिष्ठित ला-मार्टीनियर स्कूल में कक्षा नौ के छात्र राहुल श्रीधरन (15) की शुक्रवार सुबह तीसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। करीब सौ फुट ऊंची कांस्टेंशिया मान्यूमेंट से राहुल सीधे फर्श पर गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे सिविल अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान राहुल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


उधर, सत्र के पहले ही दिन छात्र की मौत की खबर से छात्रों में हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के बैग से पुलिस को एक डायरी व पर्चियां मिली हैं जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन


एक पर्ची में लड़की का नाम भी लिखा है। कॉलेज प्रशासन ने राहुल के आत्महत्या करने की बात कही है जबकि उसकी मां व पीजीआई में स्टाफ नर्स अनम्मा ने इसे हादसा बताते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के पिता वी. श्रीधरन एसजीपीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। शुकवार को सत्र के पहले दिन वह स्कूल गया था। करीब 11.30 बजे स्कूल ब्रेक होने पर छात्रों ने उसे गोल्फ क्लब की तरफ सूनसान जगह पर स्थित कांस्टेंशिया मान्यूमेंट से वह नीचे गिरा पाया।

किसी लड़की के चक्कर में आत्महत्या करने की आशंका

A student died after falling from ninth floor.

स्कूल ड्रेस में खून से लथपथ छात्र को देखते ही चीख-पुकार मच गई। टीचर्स मौके पर पहुंचे और राहुल को तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां उपचार शुरू करते ही उसने दम तोड़ दिया। स्कूल प्रशासन ने राहुल के गिरने की सूचना उसके परिवारीजनों को दी तो कोहराम मच गया।

मां अनम्मा और परिवारीजन सिविल अस्पताल पहुंचे जहां बेटे की मौत की खबर मिलते ही रोना-पीटना मच गया। उधर, स्कूल पहुंची पुलिस को राहुल के बैग से एक डायरी व कुछ पर्चियां मिली हैं जिससे उसके आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि राहुल ने किसी लड़की के चक्कर में आत्महत्या की है।

यह भी पता चला है कि राहुल स्कूल आने के बाद न असेबंली में गया न क्लास अटेंड की। वह कांस्टेंशिया मान्यूमेंट में ही बैठा रहा। स्कूल प्रशासन का भी कहना है कि राहुल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने डायरी व पर्चियां कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

राहुल का एक बड़ा भाई रोहित मद्रास में निजी संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। इस बीच शाम को अनम्मा ने गौतमपल्ली पुलिस को बेटे की हादसे में मौत की बात लिखकर दी है। एसओ सुरेंद्र कुमार कटियार का कहना है कि मां की तरफ से दी गई सूचना को थाना की जनरल डायरी में दर्ज कर लिया गया है।

7 मिनट में इलाज भी नहीं शुरू कर सके

A student died after falling from ninth floor.

ला मार्टीनियर में छात्र राहुल के गिरने के बाद सिविल अस्पताल में इलाज इमरजेंसी में ड्यूटी पर रहे डॉ. सुरूर अली ने देखा। डॉ. अली ने बताया कि छात्र की हालत काफी गंभीर थी। उसके सिर में काफी चोट थी, जिससे लगातार खून बह रहा था। उसे रिकवर कराने की हमने कोशिश शुरू भी की।

केवल सात मिनट में उसकी मौत हो गई। इस बीच हम उसका इलाज भी शुरू नहीं करा सके। उसकी हालत इतनी गंभीर थी कि वह सांस भी नहीं ले पा रहा था। इस अवस्था को गैस्ब करना कहते हैं। ऐसे में उसे रैफर करने की कोशिश भी नहीं की जा सकती थी। इस बीच ही उसकी मौत हुई।

छात्र ने की आत्महत्या
मामले पर ला मार्टीनियर बॉयज कॉलेज के प्रिंसिपल कार्लाइल मैकफारलैंड कहते हैं कि छात्र के पास से मिले नोट में आत्महत्या का जिक्र है। ऐसे में साफ है कि छात्र ने आत्महत्या की है। वह सुबह असेंबली में भी शामिल नहीं हुआ। ऐसा हादसा कहीं भी हो सकता है। छात्र की मौत का मुझे और स्कूल प्रशासन को बहुत दु:ख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed