फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A student commits suicide in Bhandarkhana mohalla in Balrampur.

Balrampur: अब मैं चलता हूं धिक्कारना मत... अंग्रेजी में सुधार न होने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 22 Feb 2024 04:13 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

छात्र ने बड़े भाई के नाम मार्मिक पत्र लिखा और कहा कि वह अंग्रेजी में सुधार नहीं कर सका है। कहा कि मैं चलता हूं धिक्कारना मत।

विज्ञापन
A student commits suicide in Bhandarkhana mohalla in Balrampur.
मृतक छात्र राहुल कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर शहर के भंडारखाना मोहल्ले में भाई के साथ किराए पर रहकर पढ़ाई कर रहे कक्षा आठ के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक छात्र राहुल कुमार (14) ने फांसी लगाने से पहले बड़े भाई के नाम एक मार्मिक पत्र भी छोड़ा है। वह शहर के मार्डन पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। उसके साथ रह रहे भाई आशुतोष कुमार बुधवार की शाम घर चला गया था। सुबह करीब नौ बजे के करीब कमरे में देखा तो छोटे भाई का शव फंदे से लटका था। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात के मूढ़ाडीह गैंजहवा गांव निवासी मोहनलाल का बेटा राहुल शहर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। राहुल ने परिवार के नाम पत्र लिखे पत्र में कहा है कि वह पढ़ाई को लेकर काफी डिस्टर्ब है अंग्रेजी सुधर नहीं रही है। वह सुधार कर भी नहीं सकता है। ऐसे में अब वह जान देने जा रहा है। मृतक छात्र ने अपने सबसे बड़े भाई विकास के लिए लिखा है कि वह मां को समझाएंगे की रोएंगी नहीं। बड़े भाई से परिवार के लिए कुछ बड़ा करने की उम्मीद भी जताई। साथ ही लिखा है कि वह जो कदम उठा रहा है वह सही नहीं है, लेकिन इसके लिए मुझे धिक्कारिएगा मत। मां मुझे बहुत प्यार करती हैं, उन्हें आप लोग संभाल लेना।
विज्ञापन


अंग्रेजी की परीक्षा विवरण देकर खुद को बताया कमजोर 
मृतक छात्र ने सुसाइड पत्र में दो समस्यओं की ओर संकेत दिया। जिसमें एक परीक्षा का तनाव और दूसरा अंग्रेजी विषय। लिखा कि अंग्रेजी पढ़ना नहीं आ रहा है। 15 प्रश्नों की परीक्षा में पास होने के लिए आठ प्रश्नों का उत्तर देना जरूरी है। काफी प्रयास के बाद भी वह तैयारी में आठ प्रश्नों को हल नहीं कर पा रहा है। अन्साल्वड पेपर से तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए कर रहा था तैयारी 
अटल आवासीय विद्यालय सिसवा मनकापुर में प्रवेश के लिए राहुल कुमार तैयारी कर रहा था। मृतक का पैतृक घर गैंजहवा में है, परिवारिक स्थिति सामान्य होने से वह अटल आवासीय स्कूल में प्रवेश चाहता था। जिससे कि परिवार पर बोझ न रहे। 25 फरवरी को प्रवेश परीक्षा होनी थी, इसी के तनाव में वह था।

सुबह मां से बात कर लिया था हाल, भाई के लिए खाना भेजने को कहा था 
मृतक छात्र ने फांसी लगाने से पहले मां रीता देवी को फोन किया और हालचाल पूछा। कहा कि आज मैने खाना नहीं बनाया है, भाई के हाथ खाना भेज देना। मृतक राहुल कुमार पांच भाई में सबसे छोटा था। उसके दो भाई वृक्षालाल व कौशल मुंबई में रहते हैं, कुछ काम करते हैं। वहीं सबसे बड़े भाई आशुतोष कुमार भोपाल में पढ़ाई करते हैं, इस समय साथ में ही था। चौथे नंबर के भाई विकास कोटा में पढ़ाई कर रहा था, इस समय पर घर ही था। 


कोई परिणाम अंतिम नहीं होता, धैर्य रखें छात्र 
मानसिक रोग विभाग के मनोचिकित्सक डॉ. अशोक पटेल का कहना है कि जीवन में कोई भी परिणाम अंतिम नहीं होता है। छात्रों को खुद पर भरोसा रखना चाहिए, एक विफलता से हताश होने की जरूरत नहीं है। इसी से सफलता के कई रास्ते खुलते हैं। किसी बात का तनाव हो तो परिवार या दोस्तों में खुलकर बात रखें। कोई रास्ता न सूझे तो शिक्षक को बताएं और अस्पताल में मनोचिकित्सक से सलाह लें। समस्याएं आती हैं वह बहुत कुछ सीख देती हैं, किसी का भी जीवन परिवार, समाज व देश के लिए अमूल्य निधि है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह का कहना है कि छात्र के फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में परिजनों से जानकारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed