लखनऊ। नौ अगस्त को काकोरी कांड की 101वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। जिला प्रशासन ने श्रद्धांजलि समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी विशाखजी, सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा और एडीएम पूर्वी महेंद्र पाल सिंह व एडीएम सदर साहिल कुमार ने काकोरी शहीद स्मारक का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह समारोह नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और शहीदों के त्याग से जोड़ेगा। नौ अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों ने काकोरी के पास अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटा था। राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्रनाथ लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में हर वर्ष नौ अगस्त को यह वर्षगांठ मनाई जाती है।

जिलाधिकारी विशाखजी, सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा और एडीएम पूर्वी

जिलाधिकारी विशाखजी, सीडीओ प्रफुल्ल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रदीप वर्मा और एडीएम पूर्वी