फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A stadium to be built in Agra and airport in Firozabad.

आगरा और फिरोजाबाद को अखिलेश का नायाब तोहफा

Sat, 08 Nov 2014 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 08 Nov 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
A stadium to be built in Agra and airport in Firozabad.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट और स्टेडियम की लड़ाई लड़ रहे आगरा वासियों को मुख्यमंत्री कुछ राहत दे गए। उन्होंने आगरा में स्टेडियम पर तो हां कर दी, लेकिन एयरपोर्ट के लिए फीरोजाबाद को मुफीद बताया।

विज्ञापन


हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के सवाल को मुख्यमंत्री इस बार भी टाल गए। गौरतलब है कि आगरा में एयरपोर्ट और स्टेडियम की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। स्टेडियम के निर्माण पर प्रक्रिया कुछ आगे बढ़ी है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के प्रस्ताव के यूपीसीए की टीम दौरे हो चुके हैं। शुक्रवार को मीट एट आगरा में कैबिनेट मंत्री अरिदमन सिंह ने भी मामला उठाया। बाद में ताज खेमा में पत्रकारों ने भी यह मुद्दा उठाया। तब मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा में स्टेडियम का निर्माण होना चाहिए। प्रदेश सरकार इसके पक्ष में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों ने कहा कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण आगरा की डिमांड में अड़ंगा लगा रहा है, अधिकारियों को समझाइए। मुख्यमंत्री ने हंसकर कहा, ये बातें यहां से कहने की नहीं है।

हाईकोर्ट खंडपीठ पर चुप ही रहे अखिलेश

A stadium to be built in Agra and airport in Firozabad.

मुख्यमंत्री ने कहा कि फीरोजाबाद में एयरपोर्ट के लिए मुफीद जमीन मिल गई है। यहां रनवे बनाना आसान होगा। आगरा से यह जगह महज 15-16 किलोमीटर पर है।

सरकार जमीन दे रही अब वे भी तो कुछ करें जिन्हें लोकसभा में बहुमत मिला है। आगरा में हर बार की विजिट की तरह इस बार भी हाईकोर्ट खंडपीठ की स्थापना के सवाल को मुख्यमंत्री टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed