{"_id":"6aa46bfa2d0072fedf0d487f","slug":"a-special-train-will-run-from-barhni-to-bandra-via-lucknow-lucknow-news-c-13-lko1070-1915664-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बढ़नी से बांद्रा के लिए लखनऊ के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बढ़नी से बांद्रा के लिए लखनऊ के रास्ते चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
लखनऊ। बढ़नी से लखनऊ के रास्ते बांद्रा के लिए आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन 05037 हर बृहस्पतिवार को बढ़नी से शाम 7:45 बजे चलेगी। ट्रेन बादशाहनगर स्टेश्न से रात 1:18 बजे, ऐशबाग से रात सवा दो बजे होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे बांद्रा पहुंचेगी।
ट्रेन का ठहराव तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, ईदगाह आगरा, बयाना, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर होगा। ट्रेन 05038 स्पेशल बांद्रा से 10 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को सुबह 9:30 बजे चलेगी। यह अगली शाम 5:20 बजे ऐशबाग, शाम 5:57 बजे बादशाहनगर से होते हुए बढ़नी रात 11: 30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर व जनरल श्रेणी की 16 बोगियां होंगी।
करटोली पंजाब नया स्टेशन बना
पंजाब के होशियारपुर जिले में दौलतपुर चौक-करटोली पंजाब-तालवाड़ा रेलखंड पर नया स्टेशन बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इसका नाम करटोली पंजाब रखा गया है। इसका स्टेशन कोड केआरटीपी है।